सब जेल में शनिवार को अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। हवालातियों के एक गुट ने एक अन्य हवालाती पर हमला कर उसे बुरी तरहह घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान नीरज कुमार पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर के रूप में हुई है।
नीरज ने बताया कि वह सेब जेल में चाय पी रहा था। इस बीच जेल में ही बंद कुछ लोग वहां आए और उस पर हमला कर दिया। उसने इसकी शिकायत जेल अधीक्षक से की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, जेल अधीक्षक दविंद्र सिंह रंधावा का कहना है कि हवालाती नीरज नशा करने का आदि है।