फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर परेशान करने का आरोप

Fri, 18 Oct 2013 10:00 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के मुख्य बाजार में बुधवार को दुकानदारों द्वारा कथित तौर पर होटल के मालिक पर हमला करने और पुलिस द्वारा होटल मालिक पर धारा 452 लगाने का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी राकेश कौशल को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


सुखदेव वडैहरा के पुत्र कार्तिक वडैहरा ने आरोप लगाया कि बुधवार को दुकानदारों ने उनके होटल में आकर तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की लेकिन पुलिस ने उन पर धारा 452 लगाई है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ मामले की एसएसपी से शिकायत की।

एसएसपी राकेश कौशल ने डीएसपी शहरी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर पठानकोट व्यापारमंडल के प्रधान एसएस बावा, पूर्व विधायक रामस्वरूप बागी, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, श्याम चड्डा, गरीब दास, हरिंदर  कौर, अजय, राकेश, पम्मी, अतुल नेयर, निर्मल सिंह पप्पू, एंटक के जिला प्रधान मुकंद लाल, कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित कोहली, गोपाल महाजन, अनिल दारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें