फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव चाहती है पंजाब की जनता : अश्वनी

Sun, 17 Aug 2014 10:27 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश महाजन पम्मी कल भी सिटी प्रधान थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। जब तक पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें पद से हटाया नहीं जाता, तब तक राकेश महाजन पम्मी ही कांग्रेस के सिटी प्रधान रहेंगे। यह बात पूर्व कानून मंत्री डा. अश्वनी कुमार ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रेस वार्ता के दौरान कही। यहां पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि वह आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए वे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने जिले के कई इलाकों का दौरा किया। उन्हाेंने बताया कि इन तीन दिनों के भीतर गुरदासपुर, सुजानपुर, दीनानगर व इसके अधीन आने वाले सभी क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया।

इसके अलावा उन्हाेंने एक करोड़ 10 लाख रुपये की ग्रांट विभिन्न पंचायतों को विकास के लिए दिए। उन्हाेंने कहा कि पंजाब की जनता अब सियासी बदलाव चाहती है। आगामी चुनावों में कांग्रेस सभी सीटों पर अपना कब्जा करेगी और विरोधी पार्टियों को मुंह तोड़ जवाब देगी। राज्य में कांग्रेस को दोबारा सता में लाने के लिए पार्टियों में चल रही गुटबाजी व कमजोरियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान के पास  पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रत्येक कार्य बात की रिपोर्ट है। पिछले बजट में यूपीए सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया है, जोकि यूपीए के पक्ष में है। बेरोजगारी, गरीबी व भ्रष्टाचार के घेरे में आए देश को इन सभी समाजिक बुराईयों से कब निजात मिलेगी, इसके लिए देश का प्रत्येक नागरिक प्रतीक्षा कर रहा है, कि कब देश में अच्छे दिन आने वाले है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंद्र सिंह पार्टी के ऐसे सीनियर नेता है, जो सोच-समझ कर ही अपना जवाब देते हैं। जिसके कारण आज पार्टी पंजाब में टिकी हुई है। पार्टी दोबारा संगठात्मक ढंग से एकजुट होकर चुनावों के दौरान सत्ता में आएगी। इस मौके पर उनके साथ राकेश महाजन पम्मी, चौधरी राजबीर सिंह, अश्विनी पुरी, गोपाल महाजन, पूर्व पार्षद जुगल, बंसी लाल शर्मा, बलदेव राज, वेद प्राशर, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, शाम चड्डा, अनिता धार, प्रबोध काटल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें