फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशा नगर में ठंड से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 14 Dec 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
ईशा नगर में सोमवार सुबह ठंड से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की रविवार देर शाम हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


हालत में सुधार न होने पर सोमवार सुबह उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है। बच्ची के पिता रंगा ने बताया कि वह रोजाना सुबह काम पर जाते हैं इस दौरान बच्ची भी उनके साथ रहती है। इसलिए उसे ठंड लग गई।

बच्ची का उपचार कर रहे सिविल अस्पताल के बाल विशेषज्ञ डाक्टर अजेश्वर ने बताया कि सिविल अस्पताल में जब बच्ची आई तब वह ब्रॉड डेड थी। उन्हें लगता है कि बच्ची की मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें