लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही इलेक्शन कमीशन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों की एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अदला-बदली की जा रही है।
इसी के तहत इलेक्शन कमीशन के निर्देशों पर पठानकोट से दो डीएसपी समेत पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है।
एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि डीएसपी सिटी वरिंदर सिंह का तबादला पंजाब आर्म्ड पुलिस अमृतसर में कर दिया गया है।
डीएसपी मनोज ठाकुर को पठानकोट के डीएसपी सिटी पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा थाना सुजानपुर के प्रभारी परमवीर सैनी, शाहपुरकंडी के एसएचओ राजिन्दर मन्हास, थाना सदर के एसएचओ सुखजिंद्र सिंह, देहाती इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को अमृतसर और थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश का तबादला तरनतारन कर दिया गया है।
एसएसपी पठानकोट ने बताया कि ये तबादले चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही और तबादले भी किए जा सकते हैं। तबादलों के कारण जिले में जो पद खाली पड़े हैं उन्हें भी जल्द भरा जाएगा।