फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के तनिश ने मारी बाजी

Mon, 16 Nov 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
कराटे एसोसिएशन ऑफ पठानकोट की ओर से एसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में प्रधान अभिमन्यु सिंह व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पवन सिंह के नेतृत्व में पहली नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप करवाई गई।
विज्ञापन


इसमें डिप्टी स्पीकर पंजाब व सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू व एईओ अरुण शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

महासचिव अर्जुन मशाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जेएंडके, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ व पंजाब से 45 टीमों ने हिस्सा लिया।

12-14 आयु वर्ग ब्वॉयज में पठानकोट के तनिश ठाकुर विनर रहे। लड़कियाें में एसआरईएस की नंदिनी प्रथम रहीं। सात साल आयु वर्ग में चारों पदक पठानकोट के नाम रहे।
विज्ञापन


अभिषेक ने गोल्ड, मनीष ने सिल्वर, राहुल सिंह और करन ने कांस्य पदक जीता। छह साल लड़कियों में बी अकादमी की वर्षा प्रथम रहीं।

डिप्टी स्पीकर व एसोसिएशन सदस्यों ने विजेता बच्चों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिनेश सिंह बब्बू ने एसोसिएशन सदस्यों को सफल प्रतियोगिता आयोजित करने पर बधाई दी और 31 हजार नकद देने की घोषणा की।

मौके पर वाइस प्रेसिडेंट दर्शन सिंह, ट्रेजरर कोरंपल लगौरिया, सचिव जौली कुमार, टेक्निकल डायरेक्टर परमानंद सिंह, नितिन जसरोटिया, काजल, रोहित मशाल, शशि कुमार, विनोद कुमार व सौरभ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें