सैनगढ़ से बजरी कंपनी की ओर जाने वाली सड़क की सफाई न होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मंगलवार को पठानकोट यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से नगर निगम के खिलाफ प्रधान रोहित स्याल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
प्रधान रोहित स्याल ने बताया कि लंबे समय से सड़क की सफाई न होने से लोगों में रोष है। यहीं नहीं मोहल्ले में हर तरफ दुर्गंध फैली हुई है।
उन्होंने बताया कि इसी रास्ते पर पीर बादशाह की दरगाह है। सड़क की सफाई न होने से दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अब तक उनकी समस्या हल नहीं की गई।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सड़क की सफाई की जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो और न ही किसी प्रकार की बीमारी फैले। इस मौके पर राजन, पंकज, तिलक राज, लक्की, राकेश, मीनू, भरत मौजूद थे।