फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस एक्सप्रेस के साथ मोबाइल बस भी पहुंची पठानकोट

Wed, 25 Nov 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में बच्चे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। विशेषज्ञों ने बच्चों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, पृथ्वी संतुलन को बनाए रखना, जीव मंडल व कुदरती प्रभाव, भारतीय समुद्री तट, जीवन व जंगल, कुदरती साधन, कोयला पर जानकारियां दीं।
विज्ञापन


आडियो-वीडियो के माध्यम से बच्चों को वातावरण संतुलन संबंधी बताया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षा संस्थाओं व साइंस के माहिरों से कहा कि वह छात्रों को रेल प्रदर्शनी अवश्य दिखाएं।

जिला सुपरवाइजर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि ट्रेन प्रदर्शनी 27 नवंबर तक रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सहयोग से कपूरथला से शुरू हुई साइंस मोबाइल बस भी पठानकोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस इंचार्ज सिपला शर्मा ने बताया कि अब तक यह बस जालंधर, फाजिल्का, लुधियाना, रोपड़, होशियारपुर, चंडीगढ़ जा चुकी है। पठानकोट में यह चार दिन रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें