फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य के कारण हादसा, दो घायल

Mon, 07 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सैली रोड पर रविवार रात बाइक स्लिप होने से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घायलों की पहचान देव राज (45) व अशोक कुमार (40) निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। देव राज के सिर और नाक पर गहरी चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है।

घायल अशोक कुमार ने बताया कि वह दोनों भाई स्थानीय मैरिज पैलेस में किसी कार्यक्रम में आए हुए थे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दोनों घर लौट रहे थे।

जब वह सैली रोड पर पहुंचे तो दोनों तरफ निर्माण कार्य के कारण जगह गहरी थी। अचानक सामने आई गाड़ियों की तेज लाइटें उन पर पड़ी तो उनकी बाइक सड़क किनारे से स्लिप होकर उस गहरी जगह में गिर गई।

इससे दोनों भाई घायल हो गए। उनकी प्रशासन से मांग है कि जिस जगह पर खुदाई की गई है वहां कोई ऐसे बोर्ड लगवाए जाएं जो लोगों को हादसों से बचा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें