फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपति समेत तीन घायल

Mon, 28 Dec 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
झाखोलाहड़ी के पास स्कूटी-बाइक की टक्कर होने से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


यहां घायलों की पहचान विजय कुमार महाजन, उनकी पत्नी प्रेम महाजन निवासी गांव मलिकपुर और पवन कुमार निवासी गांव जगतपुर के रूप में हुई है।

घायल प्रेम महाजन ने बताया कि वह अपने पति के साथ स्कूटी से तारागढ़ अपने ससुराल जा रही थीं। जब वह झाखोलाहड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक यूटर्न लेती हुई उनके आगे आ गई।
विज्ञापन


स्कूटी बाइक से टकराने से दोनों घायल हो गए। उनके पति को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि विजय कुमार महाजन के सिर पर गहरी चोट आने से उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


प्रेम महाजन और बाइक चालक पवन कुमार को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस थाना कानवां ने घटना संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें