फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल

Wed, 22 Jan 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बुधवार को हुई तेज बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शहर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन


शहर के ढांगू रोड, ढाकी रोड, जम्मू जालंधर बाईपास समेत कई इलाकों में कई-कई फुट तक पानी जमा होने से लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। बुधवार को शहर का तापमान अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फाल्ट से बत्ती गुल  
लाइन में फॉल्ट आने से लोगों को पूरी रात अंधेर में बितानी पड़ी। बिजली कर्मियों ने बताया कि बारिश होने के साथ ही लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं।

इससे फीडर ब्रेक डाउन हो जाते हैं। बारिश में लाइनों में आए फाल्ट को ठीक करना भी आसान नहीं हो पाता। विशेषकर रात के समय में फाल्ट तलाशना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम में पानी, रिहर्सल स्थगित
शहर के एसडी स्कूल के ग्राउंड में पानी निकासी के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने का खामियाजा गणतंत्र दिवस की रिहर्सल को पहुंचे विद्यार्थियों को उठाना पड़ा। स्टेडियम में पानी भरा होने के कारण शिक्षा विभाग को रिहर्सल स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें