पंजाब एक्शन कमेटी के बैनर तले सोमवार को कर्मचारी नेता राजपाल के नेतृत्व में गेट रैली कर रोष जताया गया।
यूनियन नेता ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के लिए यूनियन पदाधिकारी सरकार से बात कर चुके हैं लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसी मुद्दे को लेकर सितंबर में परिवहन मंत्री और विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों जिसमें नौकरी के दौरान मृतक कर्मी के परिवार सदस्यों को पहल के आधार पर नौकरी देना, बंद पड़ी पदोन्नतियों को जारी करना, स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द पूरा करना, वर्कशॉप के इंस्पेक्टर कैटेगिरी के लिए समय सीमा कम करने, आउट सोर्सिंग के रहते कर्मचारियों के केसों को फिर से विचार करने पर सहमति बनी थी।
तीन माह बीतने वाले हैं लेकिन इस संबंधी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे रोडवेज कर्मियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि एक्शन कमेटी के बैनर तले प्रदेश के समूह रोडवेज कर्मी डिपो लेबल पर 23 को परिवहन मंत्री व राज्य सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन करेंगे।