कांग्रेस किसान व मजदूर सेल की ओर से सुजानपुर में जिला चेयरमैन अमित मंटू की अध्यक्षता में नशे व महंगाई के विरोध में पंजाब व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुल नंबर पांच नेशनल हाईवे पर पंजाब सरकार व मोदी सरकार के विरोध नारेबाजी की गई।
इस मौके पर जिला चेयरमैन अमित मंटू ने कहा कि पंजाब में युवा पीढ़ी नशे के कारण बर्बाद हो रही है जिसके लिए पंजाब की अकाली भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंजाब में नशे को रोकने में नाकाम रही है क्याेंकि पंजाब सरकार के कुछ मंत्री भी इस धंधे में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को उचित सेहत सुविधाएं तो मिल नहीं पा रहीं, लेकिन गांव गांव में शराब के ठेके खोल दिए गए हैं। तेजी से युवा इसकी लत का शिकार हो रहा है।
उन्हाेंने कहा कि देश में नशे के साथ साथ लोगों को कमर तोड़ महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों के बजाय जनता को बुरे दिन दिखा दिए हैं।
दालों, दूध, सब्जियों, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर रूप लाल, राजवीर, विजय महाजन, तरसेम लाल, दविंदर सिंह, संदीप शर्मा, राम सिंह, पल्ली प्रधान, टोनी, अभि कुमार, गौरव, प्रवीण सिंह, सुंदर यादव उपस्थित थे।