फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार और पटवारी पर केस

Sun, 16 Feb 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
धार कलां पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिये किसी की जमीन दूसरे के नाम करने के आरोप में धार कलां तहसील के पूर्व नायब तहसीलदार और पूर्व हलका पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गांव टीका कुई भमलादा निवासी तरसेम सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में चार कनाल दो मरले जमीन थी।

इस जमीन का एक चौथाई भाग जाली दस्तावेजों के आधार पर नायब तहसीलदार हरपाल सिंह और पटवारी रणजीत सिंह ने मिली भगत करके गांव भमलादा निवासी दया राम के नाम कर दिया। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से की।

इसकी जांच एसपी (हेडक्वार्टर) नरेंद्र बेदी को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि नायब तहसीलदार हरपाल सिंह और पटवारी रणजीत सिंह ने गांव भमलादा के हरबंस सिंह और उसके भाई रघुबीर सिंह के साथ मिलकर जाली दस्तावेज तैयार करवाए और जमीन दयाराम के नाम कर दी।
विज्ञापन


जांच के आधार पर पुलिस थाना धार कलां में पूर्व नायब तहसीलदार हरबंस सिंह, पूर्व पटवारी रणजीत सिंह, हरबंस सिंह, रघुबीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

धार कलां के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि तहसीलदार और पटवारी अभी निलंबित हैं और फरार हैं। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें