फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने हमेशा पीठ पर छुरा घोंपा: बिट्टा

Wed, 06 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जब भी भारत ने पाकिस्तान के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है पाकिस्तान ने भारत के साथ धोखा कर पीठ में छुरा घोंपा है। यह बात बुधवार को दोपहर ढाई बजे एयरबेस कैंप के बाहर पहुंचे ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कही।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से भारत के साथ धोखा करता चला आ रहा है। उन्हाेंने कहा कि भारत पर जितने भी आतंकी हमले हुए हैं उनके पीछे पाकिस्तान का ही हाथ है। सभी हमलों के भारत के पास पुख्ता सबूत हैं। कहा कि  भारत सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान के साथ कोई तालमेल न बनाए।

जितने भी संपर्क है उन्हें तोड़ दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही आतंकी हमलों के सभी सबूत यूनाइटेड नेशन को भेज दिए जाने चाहिए। इतना ही नहीं आतंकवाद के खिलाफ जितने भी देश हैं उन्हें साथ लेकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन


अगर पाकिस्तान भारत से बात करना चाहता है तो पाकिस्तान के आतंकवादी मास्टर माइंड अजहर, सईद, दाउद इंडिया को सौंप देना चाहिए ताकि भारत सरकार अपने तरीके से जांच कर सके। कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसकी कमान आईएसआई के हाथ में है नेता के हाथ में नहीं। कहा कि जब भी आतंकवादियों ने भारत पर हमला किया है निर्दोष लोगों को ही मारा है।

सरकार को चाहिए कि इन आतंकियों को जिंदा पकड़ने की बजाय इन्हें मौके पर ही मार देना चाहिए। इतना ही नहीं अगर कोई आतंकी एक गोली चलाता है तो उसके जवाब में हमें 100 गोलियां चलानी चाहिए।

वहीं एसपी सलविंदर सिंह को इस बारे में कुछ मालूम नहीं था कि उनके साथ ऐसा होने वाला है। इसके अलावा एसपी को सिक्योरिटी भी दी गई थी लेकिन वह अपनी सिक्योरिटी के बिना ही थे। कहा कि अगर एसपी सलविंदर सिंह अपनी सिक्योरिटी को साथ ले जाते तो इन आतंकियों को वहीं मार दिया जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें