फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Sun, 23 Feb 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुरकंडी पुलिस ने इंग्लैंड भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अमृतसर का रहने वाला है और अभी फरार है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मनवाल निवासी सुखदेव सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उसने विदेश जाने के लिए अमृतसर में ट्रेवल एजेंट तजिंद्र सिंह से संपर्क किया था।
इंग्लैंड जाने के लिए उनके बीच 3.90 लाख में सौदा हुआ था। उन्होंने तजेंद्र को पूरी राशि दे दी थी। पैसा देने के बावजूद उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी पहले पैसे वापस करने में टाल मटोल करता रहा बाद में उसने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ शाहपुरकंडी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें