स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पांच दूध के सैंपल भरे गए।
जिला हेल्थ आफिसर डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि उनकी टीम की ओर से सुजानपुर व पठानकोट में चार दुकानों व एक वैन से दूध के सैंपल लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बाजार में मिलावटी सामान की बिक्री की रोकथाम के लिए त्योहारी सीजन में इस मुहिम को चलाया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोई भी सामान खरीदते समय उसपर मेन्यूफैक्चरिंग डेट व एक्सपाइरी डेट जांच लें। मौके पर फूड सेफ्टी अफसर मुनीष सोढी व सिमरन कौर उपस्थित थे।