श्री साईं इंस्टीट्यूट बधानी में चल रहे जिला स्कूल खेल टूर्नामेंट के दूसरे दिन इंस्टीट्यूट के डीजी स्वतंत्र मुरगई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला स्कूल खेल टूर्नामेंट कमेटी के प्रबंध सचिव कम एईओ (खेल) अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
एईओ (खेल) ने बताया कि बुधवार को अंडर-14 (लड़के) के लीग मैचों में पहला मैच जालंधर और बठिंडा के बीच हुआ। इसमें जालंधर ने बाजी मारी। दूसरा मैच लुधियाना और बरनाला के बीच हुआ। इसमें लुधियाना विजयी रहा।
तीसरा मैच होशियारपुर व फरीदकोट के मध्य हुआ। इसमें होशियारपुर विजयी रहा। चौथा लीग मैच मोहाली व तरनतारन के मध्य हुआ। इसमें मोहाली विजयी रहा।
पांचवां लीग मैच फतेहगढ़ साहिब व गुरदासपुर के मध्य हुआ जिसमें गुरदासपुर विजयी रहा। छठा लीग मैच फाजिल्का व फिरोजपुर के मध्य हुआ। इसमें फाजिल्का विजयी रहा।
उन्होंने बताया कि पांच नवंबर को अंडर-14 व 19 लड़कों के सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। छह नवंबर से अंडर-14 व 19 (लड़कियों) के मुकाबले शुरू होंगे।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, विशाल कुमार, जेपी सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, विकास कुमार, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र शर्मा, सुमन बाला, बलविंद्र सैनी, राजकमल, बलबीर कुमार, नरिंद्र सिंह उपस्थित थे।