समाध रोड स्थित शीतला माता मंदिर हाल में कुडो एसोसिएशन गुरदासपुर ने द्वितीय राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में गुरदासपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
एसोसिएशन के चेयरमैन अनीश अग्रवाल की अगुवाई एवं अध्यक्ष शिवम तिवाड़ी की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न जिलों के करीब 270 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि राकेश भट्टी पार्षद बटाला, अजय कुमार महामंत्री हिमालय परिवार, नवनीत अबरोल भाजपा पार्षद, हरमनजीत गोराया प्रधान जन कल्याण चैरिटेबल सोसायटी, एडवोकेट सुरेश भाटिया भाजपा जिला प्रधान भाजपा थे।
विशेष रूप से डीईओ एलिमेंटरी सलविंद्र सिंह पहुंचे। टूर्नामेंट का शुभारंभ अजय कुमार महामंत्री हिमालय परिवार ने किया। टूर्नामेंट में जिला गुरदासपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अमृतसर ने द्वितीय व पठानकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसोसिएशन की ओर से विजेताओें को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर कुडो एसोसिएशन के पंजाब प्रधान राकेश मसीह, टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सचदेवा, महासचिव मित्तल वासू, दीपक, भुवनेश त्रिपाठी, राजू, मास्टर जोगिन्द्र सिंह अचली गेट, दीपक भाटिया मौजूद थे।