फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाकर मारने वाले पति को कैद

Fri, 13 Jun 2014 10:18 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कालरा की अदालत ने विवाहिता को जलाकर मारने वाले दो लोगों को दस-दस साल कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में उन्हें अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


 21 अक्तूबर वर्ष 2012 को पटौल चौक निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी कुलविंद्र कौर की आग लगने से मौत हो गई थी। मृतका की मां महेंदर कौर ने बताया कि कुलविंद्र कौर की शादी सुखदेव सिंह के साथ तीन मई 2012 को हुई थी।

उनका आरोप था कि शादी में कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। ससुरालियों ने ही 21 अक्तूबर 2012 को मिट्टी का तेल डालकर कुलविंद्र को आग लगाकर मार डाला।
विज्ञापन


थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस ने महेंदर कौर के  बयान पर कुलविंद्र के पति सुखदेव और उसके भाई बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में उक्त मामले का चालान कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


उस पर फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कालरा की अदालत ने दोनों भाइयों को दस-दस साल कैद सजा और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें