पठानकोट में एयरबेस पर हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए दोनों जवानों के परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके साथ ही शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार द्वारा बनती आर्थिक मदद दी जाएगी।
ये विचार मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने गांव कंग में हलका इंचार्ज सेवा सिंह सेखवां की अध्यक्षता और नगर काउंसिल धारीवाल के प्रधान सुखवंत सिंह के प्रबंधों में हुए संगत दर्शन में दी।