अमृतसर जीटी रोड के पास एक फाउंडरी से चोरों ने गेट का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। पुलिस थाना सिविल लाइन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नीरज मित्तल पुत्र विश्वनाथ वासी राधा कृष्ण कालोनी बटाला ने बताया कि रात को वह करीब सात बजे अपनी फाउंडरी बंद करके चले गए थे।
सुबह जब वह फैक्टरी आए तो देखा कि गली वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे।
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि फैक्टरी में 80 पीस लोहे की पुलियां, 10 पीस सिल्वर पार्टनर और एक तांबे की देग गायब थी।
फैक्टरी मालिक ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत चार लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।