एयरबेस कैंप पर हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शवों को पुलिस की देखरेख में अब भी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। शवों के कारण पूरे अस्पताल में बदबू फैली हुई है।
आतंकी हमले में मारे गए आतंकियों के शवों को छह जनवरी की रात को एयरफोर्स कर्मी अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में लाए थे। सात जनवरी को छह डॉक्टरों के बनाए गए बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव पुलिस को सौंप दिए थे।
पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम रूम के फ्रीजरों में रखवा दिया। पोस्टमार्टम हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन इन आतंकियों के शवों को वहां से ले जाया नहीं गया। इसके कारण बदबू फैलती जा रही है। इन शवों की देखरेख के लिए पुलिस कर्मियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन शवों को कब ले जाया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।