फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sun, 22 Nov 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम कोर्ट के पास एक घर में गैस सिलेंडर को अचानक आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घर के मालिक ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारियों ने आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाल दिया।

घर के मालिक सरदारी लाल ने बताया कि उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इसके बाद वह तुरंत घर के बाहर आ गए। मोहल्लावासियों की मदद से दमकल विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया कि सिलेंडर के पास दो और भरे हुए गैस सिलेंडर पड़े थे जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें