आतंकी हमले के बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था लचर है। सिविल अस्पताल में हर समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है।
अस्पताल के मुख्य गेट पर कोई सुरक्षा कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहा है। अंदर भी कोई सुरक्षा कर्मी नहीं है। आतंकवादी ऐसे ही स्थानों को टारगेट बनाते हैं।
एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से हमले के मद्देनजर सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कहा था लेकिन अब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई।