फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी और गहने चोरी

Tue, 21 Jan 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाशपुर में सोमवार रात चोर एक घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुशील पराशर निवासी कैलाशपुर पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड हाईडिल न. एक पर कार्यरत हैं। सोमवार को अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


उनकी माता कांता पराशर मंगलवार सुबह घर पहुंची तो सारे ताले टूटे हुए थे और घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।

इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

कांता पराशर ने बताया कि चोर एक हार, सात हजार की नकदी और दो गैस सिलेंडर ले गए हैं। थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें