इंदौरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डमटाल में चंडीगढ़ से जम्मू जा रही बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। बस चालक प्रेम सिंह निवासी रोपड़ को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 3.30 बजे एक निजी बस (यूपी-70-डीटी-5180) चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। बस जैसे ही गांव डमटाल के पास पहुंची रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई सड़क के पास वर्कशाप में खडे़ खराब टैंपर पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डमटाल ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अन्य यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अन्य बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया।