फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 08 Nov 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बस स्टैंड में बस पर सामान चढ़ाते समय एक बुजुर्ग प्रवासी मजदूर अचानक गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि रविवार को कुछ प्रवासी मजदूर कलानौर से धान की फंडाई कर कलानौर से वापस आए थे और अमृतसर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे।

उनमें से एक बुजुर्ग मजदूर अनूप सजाए पुत्र सिकरी सजाए वासी जिला मधुबनी (बिहार) बस के ऊपर अपना सामान रखने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगा।

शराब के नशे में वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें