फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे चैंपियनशिप में छाए बटाला के खिलाड़ी

Wed, 09 Dec 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल शोतोकाई कराटे डू चैंपियनशिप में जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बटाला की कराटे टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल पुष्प राज सोनी ने बताया कि कराटे कोच अमनदीप सिंह दोसांझ के नेतृत्व में जसमीत कौर, संचित अग्रवाल, गुरसाहिल सिंह और सहजनूर सिंह पर आधारित एक टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रिंसिपल सोनी ने बताया कि स्कूल की छात्रा जसमीत कौर ने फाइनल में पश्चिमी बंगाल की मधुपा तपस्वी को हराकर कांस्य पदक जीता। संचित अग्रवाल ने श्रीलंका के रुस्वान रूसेबल को हराकर कांस्य पदक जीता। गुर साहिल सिंह ने जापान के हयैतो को हराकर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन


भारतीय इंटरनेशनल शोतोकाई कराटे डू फेडरेशन की ओर से जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के कराटे कोच अमनदीप सिंह दोसांझ और स्कूल की अध्यापिका बलजीत खेहरा को स्कूल की टीम की ओर से बढ़िया कारगुजारी के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लौटने पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन राजिंदर सिंह संघा और डायरेक्टर मनजीत कौर संघा ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें