फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर जानलेवा हमला

Thu, 23 Jan 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खा रहे चार युवकों पर नशे में धुत युवकों ने हमलाकर कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


उनमें से एक युवक बमुश्किल जान बचाकर भाग निकला। अन्य तीन युवकों से पिटाई के बाद जबरन राजीनामे पर हस्ताक्षर भी करवा लिए गए।

घायलों की पहचान हितेश मल्हण निवासी पठानकोट, नरिंद्र विज निवासी कलानौर, नीरज, धीरज निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है।

हितेश मल्हण ने बताया कि वह विवाह के कार्ड बांटने के लिए अपने रिश्तेदार सुजानपुर निवासी धीरज कुमार के घर आए हुए थे।

खाना खाने के लिए चारों पेट्रोल पंप के पास एक ढाबे पर गए थे। जब वह खाना खा रहे तो वहां बैठे कुछ युवकों ने नशे की हालत में उनसे गालीगलौच शुरू कर दी।

ऐतराज जताने पर आठ युवकों ने उनपर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप ये घायल हो गए।

उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन उनके तीन दोस्तों को हमलावरों ने पकड़े रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवकों को जब घायलावस्था में सुजानपुर पुलिस थाने में लाया गया तो हमलावर वहां पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस थाने में उनसे जबरदस्ती राजीनामे पर हस्ताक्षर कराए गए। घायल युवकों ने अपना मेडिकल कराकर एसएसपी पठानकोट से न्याय की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें