मंगलवार सुबह पंगोली चौक पर हुई स्कूटी-कार की टक्कर में स्कूटी सवार सास-बहू घायल हो गईं। स्थानीय लोग ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। उनकी पहचान कैलाशो देवी (67) व नीलम देवी निवासी जुगियाल के रूप में हुई है।
नीलम देवी ने बताया कि वह अपनी सास कैलाशो देवी को स्कूटी पर बैठाकर उनका हेल्थ चेकअप करवाने सिविल अस्पताल जा रही थी।
बीच रास्ते में पंगोली चौक के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार मारुति ने उन्हें टक्कर मार दी। डॉक्टरों ने बताया कि नीलम को मामूली चोटें आई हैं। उनकी सास को अधिक चोटें आने के कारण वह अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।