फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Wed, 02 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव उधोवाल के हाईवे के पास एक कार ने युवक को चपेट  ले लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना सदर बटाला ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कार चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमरीक सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव खोखर फौजियां ने बताया कि उनके मामा दलबीर सिंह वासी बरियार अपनी बाइक से किसी रिश्तेदार को मिलने जा रहे थे।

जब वह उधोवाल के मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दलबीर को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। अमरीक सिंह के बयान पर कार चालक रंजीत सिंह वासी नंगली भट्ठा, बाबा दीप सिंह कालोनी अमृतसर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले डेरा बाबा नानक के पास गांव पखोके महमारा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। हरजंट सिंह वासी भगटाना बोहड़ावाल ने बताया कि दो दिन पहले उनका भाई हरनेक सिंह अपने दोस्त अमरीक सिंह वासी मीर कचाना के साथ बाइक पर फतेहगढ़ चूड़िया से डेरा बाबा नानक आ रहे थे।

रास्ते में गांव पखोके महिमारा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे हरनेक सिंह बुरी तरह घायल हो गए। हरनेक को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने एक अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें