पंगोली चौक पर एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह बाइक सवार दो युवकों पर चढ़ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में युवक हरविंद्र सिंह (28) निवासी रानीपुर झिकला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे लखविंद्र सिंह के सिर पर चोट आने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
थाना शाहपुरकंडी के एएसआई शाम लाल ने बताया कि हरविंद्र सिंह अपने भाई लखविंद्र के साथ बाइक पर पंगोली चौक स्थित एक पैलेस में शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। वह दोनों रात को बाइक से घर लौट रहे थे।
माधोपुर की ओर से आ रही एक कार का टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और कार बाइक सवार दोनों युवकों पर चढ़ गई। हादसे में बाइक सवार हरविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल लखविंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने लखविंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपी विनोद कुमार निवासी धारकलां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।