फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की समयसारिणी को लेकर असमंजस में पैसेंजर

Mon, 18 Aug 2014 10:19 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के कंप्यूटरकृत बुकिंग सिस्टम में ट्रेनों की समयसारिणी एक सितंबर से पहले ही बदल दिए जाने की वजह से पैसेंजर असमंजस में हैं। आलम यह है कि 19 अगस्त को दिल्ली जाने वाली धौलाधार एक्सप्रेस का समय एक सितंबर से बदलने की बजाए 13 दिन पहले ही टिकट पर प्रिंट होकर आने लग गया।
विज्ञापन


इसके चलते यात्री ट्रेन की समयसारिणी को लेकर बुकिंग काउंटर के ही चक्कर काटने में लगे रहे। गलती पकड़ में आने पर आनन-फानन में रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन में सूचित कर समयसारिणी में बदलाव को ठीक कराया जा सका। रेलवे की ओर से हर साल अगस्त में ट्रेनों की समयसारिणी में होने वाले बदलाव को कंप्यूटरकृत बुकिंग सिस्टम में फीड किया जाता है, लेकिन वर्तमान वित्तीय वर्ष में उक्त बदलाव एक सितंबर से किया जाना है।

एक सितंबर से होने वाले बदलाव के तहत धौलाधार एक्सप्रेस पठानकोट स्टेशन से 11: 20 बजे से चलकर अगले दिन सुबह पौने 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उक्त बदलाव एक सितंबर से प्रभावी होना था, लेकिन सोमवार से ही टिकट पर नई समयसारिणी प्रिंट होकर आने से पैसेंजर असमंजस में थे।
विज्ञापन


टिकट बुक कराने वाले राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली जाने के लिए अपने पिता और भाई की धौलाधार एक्सप्रेस से टिकट बुक कराई थी। टिकट पर रात को ट्रेन के चलने का समय 11: 20 बजे दर्ज किया गया था। जबकि ट्रेन रात को साढ़े 9 बजे रवाना होती है। इसने उन्हें असमंजस में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारियों से संपर्क करने पर कंप्यूटर में डाटा 15 दिन पहले ही अपडेट होने के बारे में बताया गया। ऐसा ही अन्य यात्रियों के साथ भी देखने को मिला, जोकि समयसारिणी को लेकर बुकिंग काउंटर पर जमे रहे। योगेश कुमार ने बताया कि रेलवे की साइट पर ट्रेन की बुकिंग का स्टेटस सुबह देखा गया था, जहां पर धौलाधार एक्सप्रेस का समय भी 11:20 बजे दिखाया गया था। इसके बाद दोपहर को चेक किया तो पुराना समय अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें