फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में ठंड से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 27 Dec 2013 05:45 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फवारी के चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। बर्फीली हवाएं चलने से वीरवार दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं वीरवार को ठंड से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मृतक पठानकोट के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर बेसुध हालत में पड़ा था। यात्रियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखा है।

लोगों ने बताया कि देर रात उक्त व्यक्ति प्लेटफार्म पर बैठा था तब उसकी सांस चल रही थी। पुलिस के मुताबिक पूरा रात खुले आसमान के नीचे पड़े रहने की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट में रखा गया है। उधर, पिछले तीन दिन तक आसमान में धूप खिलने के बाद भी ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। ठंडी बर्फीली हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिससे पारा भी लुढ़कर नीचे आ गया है। इससे ठंड का जोर और तेज हो गया है।

आज कड़ाके की धूप खिलने के साथ ही की जगह तेज बर्फीली हवाएं भी बह रही थी। बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठंडक और बढ़ गई है जिसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम की इस बदमिजाजी के चलते लोगों को फिर से कंपकंपाती ठंड केदौर से गुजरने केलिए मजबूर होना पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें