फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 दुकानों को खाली करने का नोटिस

Mon, 18 Nov 2013 10:49 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोपुर में सिंचाई विभाग द्वारा 67 दुकानों को खाली करने के नोटिस जारी करने से हड़कंप मच गया है। सोमवार को दुकानदारों का शिष्टमंडल डिप्टी स्पीकर और हलका विधायक दिनेश सिंह बब्बू से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। दुकानदारों ने सिंचाई विभाग की कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

सुजानपुर नगर काउंसिल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शिरोमणि अकाली दल पठानकोट के महासचिव डा. अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष रूम लाल, दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार, महासचिव बलदेव सिंह, धर्मपाल, सरपंच मंजीत कौर अशोक चौधरी, विजय कुमार, अश्वनी शर्मा और अजय जसरोटिया ने बताया कि सभी दुकानदार विभाग की जमीन पर लंबे से अपना कारोबार कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। विभाग को किराया भी दे रहे हैं। दुकानों के अतिरिक्त उनके पास और कोई कारोबार करने का साधन नहीं है। उन्होंने विभाग से जमीन की रजिस्ट्री कराने की मांग की। उन्होंने दुकानें खाली कराने का नोटिस वापस लेने की मांग की है।
डिप्टी स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही उक्त मामले में डिप्टी कमिश्नर से बात करेंगे और मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने भी ले जाया जाएगा। मालूम हो कि सिंचाई विभाग ने यूबीडीसी नहर के किनारे माधोपुर से सुजानपुर के बीच विभाग की जमीन पर बनी 67 दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है। जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है कि उनमें ज्यादातार ढाबे, स्पेयर पार्ट्स से लेकर वाहन की मरम्मत की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें