पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले की जांच कर रही एनआईए टीम ने बुधवार को पुलिस
को साथ लेकर सुजानपुर के आसपास गुज्जरों के डेरों पर जांच की।
सुजानपुर
के अधीन लगभग 150 गुज्जरों के डेरे आते हैं। टीम पहले ही 133 डेराें की
जांच कर चुकी है। बाकी रहते डेरों की टीम की ओर से जांच की जा रही है।
एनआईए की एक टीम ने बुधवार को मुद्वे, छोटेपुर व दूसरी टीम ने गंदलालाहड़ी
और तीसरी टीम ने कालाचकक स्थित गुज्जरों के डेरों की जांच की।
टीम के इंचार्ज अधिकारी ने टीम को बताया कि जांच तेजी से चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट सामने आ जाएगी।