पठानकोट। चोरों ने शहर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी स्थित एक घर से लाखों के गहने और तीन लाख की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर के मालिक घर को ताला लगाकर दिल्ली गये हुए थे। घर की ऊपरी छत पर रहने वाले किरायेदार ने इसकी सूचना घर मालिक विनोद शर्मा को दी।
दिल्ली से पहुंचे विनोद शर्मा ने डिवीजन नंबर एक थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे परिवार समेत दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने कमरे की ग्रिल तोड़कर अलमारियों मेें रखे सोने के 15 तोले के सोने गहने और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए। यही नहीं चोर अलमारी में रखी दो व्हस्की की बोतलें भी साथ ले गये। विनोद शर्मा की शिकायत पर एसएचओ सुखजिंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का जायजा लिया और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए।