फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता फौजी का शव मिला, हत्या में दो नामजद

Thu, 07 Nov 2013 10:27 PM IST
अमर उजाला,होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर आने के बाद लापता फौजी का शव बारह दिन के बाद गली सड़ी हालत में मिला। बुधवार शाम को सुनसान इलाके में काहलों मार्केट के करीब से फौजी का गला सड़ा शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया, जहां शव के पास से मिले फोटो और पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने फौजी के परिजन के दिए बयान के आधार पर अर्जुन कालोनी निवासी हरदीप और उसमान शहीद निवासी सतनाम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।  

पुलिस को दसूहा के गांव बल्लगन निवासी तीर्थ राम ने दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सर्वजीत सिंह (28) आर्मी श्रीनगर में बतौर सिपाही तैनात था।
हाल ही में उसका तबादला नगरोटा हिमाचल प्रदेश हुआ था। छुट्टी लेकर सर्वजीत सिंह दस अक्तूबर को अपने गांव बल्लगन में आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दो दोस्तों हरदीप और सतनाम के साथ 25 अक्तूबर को घर से गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


छानबीन करने पर उसकी मोटरसाइकिल तो मिल गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मृतक की पत्नी ने पुलिस के बताया कि उसका पति उस दिन पैसे निकलवाने गया था, लेकिन लौटा नहीं। इसी बीच बुधवार शाम पुलिस को काहलों मार्केट के करीब एक शव मिलने की सूचना मिली। शव की जांच के बाद पता चला कि शव फौजी सर्वजीत सिंह का है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें