फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से प्रवासी मजदूर घायल

Thu, 09 Jan 2014 11:16 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। बिजली का करेंट लगने के कारण एक प्रवासी मजदूर को चिंताजनक हालत में गुरदासपुर अस्पताल दाखिल करवाया गया है। गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल प्रवासी मजदूर जुबेल पुत्र सुनील बिहार निवासी ने बताया कि वह गांव सिधवां में एक किसान के पास नौकरी करता है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह खेतों में गन्ने की कटाई का काम करते समय उसने देखा कि खेत के पास एक बिजली का ट्रांसफार्मर गिरा हुआ था जिसकी तारें गन्ने के खेत से निकलती थी। जैसे ही उसका पैर बिजली की तार पर पड़ा तो उसे करेंट का जोरदार झटका लगा और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे गुरदासपुर अस्पताल दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें