पठानकोट। ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 35वें क्रिसमस क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन वीरवार को दो मैच खेले गए। टॉस जीतकर मनवान टीम ने मुकेरियां टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका
दिया। बल्लेबाजी करते हुए मुकेरियां टीम ने 18 ओवर में ऑल आऊट होकर 119 रन
बनाए। मनवाल की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवरों में 7 विकट पर 120
रन बनाकर मैच को जीत लिया। इसमें भानू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिसने 22 रनों के पीछे 5 विकट हासिल किए।
इस दौरान मुख्य अतिथि पठानकोट माइनिंग एंड इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के महासचिव बलविंद्र पाल सिंह ने मैच का शुभारंभ किया। पहला मैच मुकेरियां व मनवाल क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसी तरह दूसरा मैच महावीर इलेवन व तलवाड़ा इलेवन के बीच खेला गया।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान संजीव सलारिया, अश्विनी, चमन लाल, ट्रैफिक प्रभारी कपिल कौशल, विजय पासी, पारस पुरी, जगमोहन शर्मा, केवल कृष्ण, अजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता, डॉ. गुरबख्श चौधरी, अमन शर्मा, अरुनेश, आरएल सोनी, दर्शन कुमार राजिंद्र शर्मा, डॉ. संजय सरीन व आकाश आदि मौजूद थे।