फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ युवक का शव मिला

Mon, 16 Dec 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। कस्बा अलीवाल पुलिस को गांव ठठा और गांव पिंडी के बीच मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह गांव सोहल के पास खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने घटनास्थल की जांचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की जानकारी पुलिस को मुख्य सड़क पर सैर कर रहे ग्रामीणों ने दी थी। पुलिस ने शव की हालत देखकर क त्ल की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग गांव सोहल के निकट सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में लहू से लथपथ एक लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना अलीवाल को फोन पर दी। सूचना पर थाना अलीवाल के प्रभारी सुखपाल सिंह गोराया भारी पुलिस पारटी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जब युवक के शव की जांच की तो उसके शरीर पर कई जख्म और अन्य चोटों के निशान मिले। पुलिस ने आशंका जताई कि युवक से बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की गई है।

एसएचओ सुखपाल सिंह गोराया ने बताया कि पुलिस इस मामले के संबंध में विभिन्न थ्योरियों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।  पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह 36 सुपुत्र संतोख सिंह वासी गांव सोहल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और बारीकी से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें