फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारों की सूची तैयार पर मतगणना का इंतजार

Tue, 12 Nov 2013 10:38 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अंतिम दौर में हैं वहीं लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर लिया है आठ दिसंबर को होने वाली चुनावों की मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों को लोकसभा का सेमीफाइनल मान रही हैं। हालांकि, भाजपा ने 15 दिसंबर के बाद अपने लोकसभा प्रत्याशियों का पैनल आउट करने की बात कही है। इस पर पार्टी की सहमति भी बन गई है।
विज्ञापन


अगर बात लोकसभा हलका गुरदासपुर की तो यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया, पूर्व सांसद विनोद खन्ना, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एसके पुंज का नाम प्रबल दावेदारों की सूची में है, वहीं विधायक अश्वनी शर्मा और और अन्य एक पूर्व मंत्री का नाम भी चर्चा में है।

हालांकि, इनमें से कुछ दावेदार खुलकर टिकट पर दावा तो नहीं ठोक रहे हैं, लेकिन टिकट पैनल में अपने नाम की फाइनल मुहर लगवाने के लिए हाईकमान से संपर्क साधे हुए हैं। अंतिम फैसला हाईकमान का होगा और 15 दिसंबर तक पैनल में फेरबदल की भी संभावना है। वहीं, इन नेताओं की असली दिवाली तब होगी जब इन्हें सीट मिल जाएगी।
विज्ञापन


इस समय भाजपा-कांग्रेस की नजर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर टिकी है और मतगणना के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। लोकसभा का सेमीफाइनल माने जा रहे इन चुनावों में कांग्रेस और भाजपा अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है।

गुरदासपुर में हो चुका है मंथन
हाल ही में सात नवंबर को झाकोलाहड़ी में जिला भाजपा नेताओं की ओर से एक अहम बैठक का भी आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश भाजपा चुनाव प्रचार प्रभारी बलराम जी दास टंडन के अलावा राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की थी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक में जिला पठानकोट के तीनों विधायक अश्वनी शर्मा, दिनेश बब्बू, सीमा देवी के अलावा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एसके पुंज, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, जिला भाजपा प्रधान नरेंदर परमार के अलावा सभी नेता भी मौजूद थे। बैठक में पहुंचे बलराम जी दास टंडन ने गुरदासपुर से टिकट को लेकर भी स्थानीय नेताओं से मंथन किया। हालांकि, इस बैठक में हुए कई अहम फैसलों को अभी पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों की रिपोर्ट हाईकमान तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें