फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंड की कमी से एमईएस एसोसिएशन की पेमेंट रुकी

Sat, 26 Oct 2013 10:20 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सैली रोड स्थित गुरकरतार फार्म में एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया पठानकोट ब्रांच की ओर से ऑल इंडिया काउंसिल मीटिंग-कम-बिल्डर्स इंजीनियरिंग मीट का आयोजन किया गया। चेयरमैन अशोक महाजन और सेक्रेटरी अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस मीट में चीफ इंजीनियर अलोक शुक्ला विशेष तौर पर उपस्थिति हुए। इस अवसर पर डायरेक्टर कंट्रैक्ट- ए-रेहमान और वेस्टर्न कमांडेंट के अलोक कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार लखबीर सिंह ने एसोसिएशन को पेश आ रही समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि फंड की कमी के कारण एमईएस एसोसिएशन के सदस्यों की पेमेंट रुकी पड़ी है। मनरेगा स्कीम के कारण एसोसिएशन को लेबर नहीं मिल रही है, अगर लेबर मिलती है तो उन्हें आर्मी एरिया के अंदर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग रखी कि आर्मी एरिया के अंदर जाने के लिए सिक्योरिटी पास बनाए जाएं, ताकि लेवर पास दिखाकर आराम से अंदर जा सके।

उन्होंने कहा कि सीमेंट, सरिया व अन्य सामान के दिन-प्रतिदिन रेट बढ़ रहे है। जब कोटेशन बनाकर देते हैं, तो कोटेशन पास होने में समय लग जाता है। जब कोटेशन पास होती है तो सरिया और सीमेंट के रेट बढ़ जाते हैं, इसीलिए सरकार को ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए जिससे बढ़े रेटों के मुताबिक पैसे मिल सकें।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि इंजीनियर अलोक शुक्ला और अन्य अतिथियों ने एसोसिएशन सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को शुरू होने वाले टेक्निकल सेशन में रखा जाएगा और मांगों का पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। इस मौके पर विजय सिंह, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, अविनाश सग्गी, कनवर विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें