फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालियां निकालने पर नौकर को दी इतनी दर्दनाक सजा

Fri, 20 Sep 2013 11:10 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। थाना घुमान के अधीन आते गांव धैया में वीरवार रात दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए नौकर की मालिक ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी फरार हैं।

मृतक के पिता रजवंत सिंह निवासी गांव धीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सुरजीत सिंह वीरवार देर शाम गांव धैया में में रहने वाले सरदूल सिंह के घर में काम करने गया था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

काफी तलाश करने के बाद जब वह सरदूल सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि सरदूल सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने सुरजीत सिंह को पेड़ के साथ बांधा हुआ था और उसकी पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने सुरजीत सिंह की पिटाई करने का कारण पूछा तो सरदूल सिंह ने कहा कि उनका बेटा उनके घर में दीवार फांद कर दाखिल होने के बाद उनके घर में घूम रहा था और गालियां निकाल रहा था।
विज्ञापन


रजवंत सिंह ने बताया कि इसके बाद वह सुरजीत को घर ले आए। उन्होंने बताया कि वह सुरजीत के लिए दवा लेने गए थे कि पीछे से सुरजीत ने दम तोड़ दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर सरदूल सिंह, तजिंदर पाल सिंह, बलजिंदर सिंह, बलबीर कौर पत्नी सरदूल सिंह निवासी धैया और उनका नौकर गौरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी सरदूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें