गुरदासपुर। जिले के कालोनाइजरों और प्रापर्टी डीलरों ने वीरवार को अवैध कालोनियों को रेगुलर कराने के संबंध में की जा रही सख्ती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अमृतसर-पठानकोट मार्ग स्थित डाक खाना चौक पर आधा घंटे जाम लगा दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस लाइन रोड पर स्थित शिव साई लंगर कमेटी के कार्यालय पर एकत्र हु और पैदल मार्च निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा।
कालोनाइजरों ने बताया कि पंजाब सरकार अनाधिकृत कालोनियों को रेगुलर कराने के संबंध में बहुत सख्त रवैया अपना रही है। सरकार की शर्तें के आधार पर कालोनियों को पास करवाना बहुत मुश्किल हो गया है। प्रापर्टी का कारोबार भी ठप हो गया है और इससे सरकार को स्टांप के माध्यम से मिलने वाला भी करोड़ों रुपये का रेवेन्यू भी अब बंद हो चुका है। प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े लोग अब बेकार बैठे है।
व्यापार मंडल के प्रधान अशोक महाजन ने कहा कि सरकार को सिंगल विंडोल सिस्टम लागू करना चाहिए। कलेक्टर रेट को आधार मानना चाहिए न कि जबरन कानून थोप देने चाहिए।
दोनों संगठन केे सदस्यों ने मांग की कि उनकी समस्याओं का आसान तरीके से नरमी का रुख अपना कर हल निकाला जाए अन्यथा लोग सड़कों पर आने को मजबूर होंगे।
इस मौके पर गुरदासपुर एसोसिएशन के प्रधान जेपी सिंह, उपप्रधान आशीष गुप्ता, जनरल सचिव बलविंदर सिंंह भोला, चेयरमैन बंटी महाजन, लीगल एडवाइजर अनिल अग्रवाल, प्रेस सचिव आशु, सचिव अशोक कुमार, उपजनरल सचिव विनय भंडारी, सचिव शंभु अजीत सिंह सकत्तर, सचिव जस्सी सैनी आदि मौजूद रहे।