एसएसपी बटाला सुरिंदरजीत सिंह मंड के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को वाहनों पर रेफलेक्टर लगाए।
इसके बाद कर्मचारियों ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी।
बटाला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह गोराया ने बताया कि एसएसपी बटाला निर्देशों के तहत बटाला के सभी टैक्सी चालकों और बस चालकों को इकट्ठे करके ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि कि चालकों को हादसों से बचने के लिए निर्धारित स्पीड लिमिट और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानकारी दी गई।
गोराया ने आगे बताया कि धुंध के कई हादसे घटित होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि रिफलेक्टर लगाने और ट्रैफिक नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने का सिलसिला आगामी दो महीनों तक चलता रहेगा। इस मौके पर उनके साथ एएसआई हरपाल सिंह और मुंशी अमरीक सिंह के अलावा कई पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।