जिलास्तरीय पशुधन मेले का आयोजन मंगलवार को बटाला के गांव कुतबीनंगल में हुआ। मेले में मुख्य संसदीय सचिव पंजाब गुरबचन सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में डॉग शो के अलावा कई और मुकाबले करवाए गए। मेले में घोड़ों का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। घोड़ों के डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मेले में डॉग शो के मुकाबलों में अलग-अलग श्रेणी के तहत मुकाबले करवाए गए। बलविंदर सिंह निवासी बटाला का कुत्ता तिब्बतियन मस्टिफ श्रेणी में पहले नंबर पर रहा। गरेडियन श्रेणी में जग्गू का कुत्ता टाइगर पहले नंबर पर रहा। ज्यादा दूध देने वाली गायों के मुकाबले में बटाला के वाहेगुरुडेरी वालों की गायें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
पहले नंबर पर रहने वाली गाय ने 32 लीटर से भी ज्यादा दूध दिया। इसके अलावा भैंसें, घोड़ों के मुकाबले करवाए गए। लोग मेले में अपने पशुओं को खूब सजाकर लाए थे। मेले में विजेता पशुओं के मालिकों को मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह और बटाला हलका इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।