फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीनने वाला पकड़ा

Sat, 25 Jan 2014 10:34 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने महिला का पर्स छीनने का प्रयास कर रहे एक नाबालिग को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक महिला हरजिंद्र कौर पत्नी जसबीर सिंह निवासी गांव थमरई शनिवार सुबह डीएवी स्कूल के पीछे से जाने वाली गली से जा रही थी।

तभी एक लड़का दौड़ता हुआ आया और महिला के हाथ से बैग छीनकर भागने लगा। महिला के  शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने लड़का का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

महिला ने बताया कि उसके बैग में पर्स, मोबाइल समेत कई अन्य सामान था। आरोपी की पहचान गोरा पुत्र झांझर निवासी इस्लामाबाद मोहल्ला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की आयु मात्र 15 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें