बेरोजगार लाइनमैन यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर जिलाध्यक्ष जोगिन्द्र मंज की अध्यक्षता में सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।
इस दौरान प्रादेशिक उपाध्यक्ष रजिन्द्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी 2011 को प्रदेश सरकार ने पांच हजार लाइनमैनों की भर्ती करने का इश्तिहार जारी किया था।
इनमें से एक हजार लाइनमैनों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए गए लेकिन अन्य पर रोक लगा दी गई। यूनियन ने इसपर अदालत का दरवाजा खटखटाया।
जहां अदालत ने 22 फरवरी 2013 को निर्णय दिया कि कोर्ट ने भर्ती संबंधी कोई रोक नहीं लगाई है। इसके उपरांत भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए।
इस मौके पर जगतार सिंह खुंडा टीएसयू भंगला ग्रुप, विक्रमजीत सिंह महासचिव सीआईटीयू, विपनप्रीत सिंह जिलाध्यक्ष कांट्रेक्ट वर्कर वॉटर सप्लाई, जसविन्द्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष गुरदासपुर मौजूद थे।